प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरांय बबुइन गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी अमरनाथ सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 26 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे विपक्षी उसकी छह साल पहले बनाई गई नींव को गिराने लगे। जब उसने नींव की दीवार तोड़ने का विरोध किया तो आरोपी उसे और उसके बेटे प्रदीप को पीटने लगे। वह भीतर भागे तो विपक्षियों ने घर में घुसकर उसे और उसके बेटे को पीटा। घर में रखा सामान तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता प्रेमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने नाथूराम, राम कैलाश, किरन देवी, मनीषा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...