बागपत, फरवरी 13 -- बड़ौत। औसिक्का गांव में रंजिश के चलते घर में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया। उन्हें धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। औसिक्का के रहने वाली जुले खां ने बताया कि उनके परिवार से रंजिश रखने वाले लोगों ने गांव में कुछ काम से जा रहे उसके बेटे जावेद के साथ मारपीट की। वह अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागा। वह अपने घर पहुंच गया। हमलावर पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए और उन पर धारदार हथियारों से हमला किया,जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता ने गांव के महबूब, वाजिद और आबिद को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...