रुडकी, अप्रैल 14 -- झबरेड़ा, संवाददाता। लखनौता गांव में सफाई को लेकर कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला और युवकों को लाठी-डंडों से पीट दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनौता निवासी संदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल को उसकी माता निर्मला घर के पास सफाई कर रही थीं, तभी गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...