संभल, जून 7 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जागीर निवासी कमलेश पत्नी छन्नू ने बताया कि उसके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह घर पर अकेली थी। बीते 27 मई को गांव में उसकी जेठानी की तेरहवीं की दावत थी, जहां उसका बेटा सोनू भी गया हुआ था। आरोप है कि रात करीब 9 बजे दावत के दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने उसके बेटे सोनू के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए सोनू भागकर अपने घर पहुंचा, तो आरोपी लाठी-डंडे पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव बिहारी, भगवान सिंह, देवेन्द्र, भूरे सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...