गौरीगंज, जून 28 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के किशनी गांव में बीते शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद के बाद घर में घुसकर युवक और उसकी मां से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्जकर जांच शुरू की है। गांव निवासी अब्दुल गफ्फार के मुताबिक 26 जून की रात वह अपनी मां से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसकी भाभी नुसरत से कहासुनी हो गई। आरोप है कि नुसरत ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। रात करीब साढ़े आठ बजे चार पहिया वाहन से पहुंचे आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- अमेठी-घर में घुसकर मां-बेटे को पीटने पर पांच पर केस शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां अख्तरी बानो को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पीड़ित की...