हरिद्वार, अप्रैल 25 -- घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमालपुर खुर्द आरके पुरम कॉलोनी निवासी दिलशाद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका बेटा मोहम्मद कैफ बहादराबाद स्थित एक सैलून पर काम करता है। 23 अप्रैल को दोपहर जब घर आ रहा था, तभी बाइक सवार युवक उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। आरोप है कि सद्दाम, शौकीन, मतीन, मोहिन और मुकीम निवासी जमालपुर खुर्द समेत अन्य आरोपियों ने घर में घुसकर बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी नौशिदा के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि लोहे के सरिये से वार कर दिलशाद के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई गई। आरोपी जाते समय पुराने मुकदमे को वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.