लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के सआदतगंज इलाके में बाइक टकराने के मामले ने तूल पकड़ लिया। दो दर्जन से अधिक बदमाश एक घर में घुस गए और मां-बेटी समेत पड़ोस की युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं। महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा गया। पीड़िता ने छह लोगों के खिलाफ नामजद और 20 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च को उनका बेटा हजाराबाग के साइबर कैफे गया था। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी उसकी बाइक में एक अज्ञात व्यक्ति की गाड़ी टकरा गई। विरोध करने पर उस व्यक्ति ने नुकसान का हर्जाना देने की बात कही, जिसके बाद बेटा वापस घर लौट आया। पीड़िता के अनुसार वह व्यक्ति स्थानीय निवासी अयान का चाचा था।अयान ने थोड़ी देर बाद पीड़ित युवक को हर्जाना दिलाने का झांसा देकर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.