पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां निवासी पुष्पा देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा कि 23 मार्च को सुबह छह बजे गांव के ही आनंद,विनोद व कौशल्या,रामेश्वर गाली गलौज कर रहे थे। उसकी पुत्री ज्योति व कमलेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। बचाने पर आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...