रुडकी, मई 8 -- रुड़की। जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी एक महिला का परिवार के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग महिला के घर में घुस आए और गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने महिला से मारपीट कर दी जिससे हंगामा हो गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर कर मामला शांत कराया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...