कन्नौज, फरवरी 28 -- छिबरामऊ। सौरिख कस्बे के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी पूनम पत्नी सनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर पर बैठी थी, तभी पुरानी रंजिश को लेकर उसके परिवार के ही अंशू पुत्र महाराज सिंह व उसकी पत्नी अंजलि गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग आ गए, तब वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी सौरिख भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...