सासाराम, अप्रैल 7 -- नौहट्टा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुरूसोत गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में गुरूसोत गांव निवासी मनीषा कुमारी ने सोमवार की देर शाम नौहट्टा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बौलिया गांव के अजीत डोम और रोहित डोम को नामजद आरोपी बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...