घर में घुसकर महिला से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, जून 26 -- जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव गोरा निवासी सुमन ने तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट पंजीकृत कराई।बताया बीती 11 जून को अपराहन करीब 3 बजे वह घर में अकेली थीं।तभी गांव मरेना थाना गढ़िया रंगीन निवासी अशोक, बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव मझरा का प्रदीप तथा जैतीपुर के बिहारीपुर नगरिया का रामऔतार घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।जब गाली देने का विरोध किया तो सभी नें उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.