बरेली, मार्च 31 -- थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर उसके घर में घुसकर मारपीट करने व तमंचा तानकर धमकियां देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के अनुसार सोमवार को उसके पड़ोस में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी तभी गांव के दो लोग और उनके साथ अन्य गाँव के दो लोग उसके घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे विरोध करने पर तमंचे से धमकाते हुए महिला के फोटो खींचने लगे।और महिला के साथ मारपीट भी की महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग आने पर उक्त लोग भाग गए ।महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...