औरैया, अप्रैल 29 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा के नहर बाजार क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मोनिका सोनी निवासी नहर बाजार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान सारिका वर्मा पत्नी धर्मेन्द्र सिंह अपने भाइयों अभिजीत वर्मा उर्फ राजा और विशाल वर्मा उर्फ हनी के साथ उनके घर में घुस आईं और जबरन दूसरे घर में लगे मीटर की केबल उनके घर में लगाने लगीं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि विशाल वर्मा ने उन्हें थप्पड़ मारा, जबकि अभिजीत वर्मा ने जमीन पर पटक दिया और दोनों ने अभद्रता की। शोर सुनकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.