गोपालगंज, मार्च 5 -- विजयीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के माडर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीते 28 फरवरी को दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों तरफ से दो महिलाएं घायल हो गयी। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने, गहना एवं नगद रुपये चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक तरफ से घायल रेखा देवी ने अपने ही गांव के विंदा देवी, ज्योति कुमारी, जागृति कुमारी, नन्दनी कुमारी, बेबी कुमारी को आरोपित बनाया है। वहीं, दूसरी तरफ से रीना देवी ने लालबचन साहनी, चन्द्रभान साहनी, मनीष साहनी, रेखा देवी, प्रियंका कुमारी सहित नौ लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.