घर में घुसकर महिला से मारपीट, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा। पछायगांव थाना क्षेत्र के बहादुरपुरा गांव निवासी मिथलेश कुमारी ने गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिथलेश कुमारी ने पुलिस को बताया कि 22 मई की दोपहर वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं, जबकि उनका पुत्र मोहित सड़क पार पशुओं को बांधने गया था। आरोप है कि तभी गांव के अमित कुमार उर्फ मिट्ठू, पंकज सिंह और सौरभ सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपी जबरन घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना में घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रीती सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.