बरेली, मार्च 1 -- फरीदपुर। घर में अकेली महिला से दबंगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। फरीदपुर इलाके के एक गांव की महिला के मुताबिक शनिवार को पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया था। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उसे पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। उसने घटना की सूचना पति को दी। इसके बाद वह पति के साथ आरोपियों के परिवारवालों से शिकायत करने पहुंची तो उन्होंने दोनों को पीटा। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...