बरेली, दिसम्बर 16 -- नवाबगंज। एक दबंग ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला के पति ने आरोपी के घर जाकर विरोध किया तो दबंग ने घर में घुसकर महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट महिला ने आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में दर्ज कराई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक 13 दिसंबर की शाम उसका पति गांव में ही दुकान पर सामान खरीदने गया था। इस दौरान गांव का संजू उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाया पर गालीगलौज करते हुए भाग गया। पति के घर आने पर उसने घटना की जानकारी तो पति शिकायत करने उसके घर गया। जहां संजू और उसके परिवार के राजीव व संतोष उससे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जब वह घर आया तो आरोपी लाठी डंडे लेकर उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.