बदायूं, मार्च 27 -- मुजरिया। क्षेत्र के एक गांव में महिला ने दो लोगों पर घर में घुसकर दुष्कर्म और जबरन गलत हरकत करने के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना 22 मार्च की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे दबोच लिया और विरोध करने पर हाथ मरोड़ दिया और मारपीट की। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पीड़िता ने थाना मुजरिया में तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की, जिस पर एसएसपी ने थाना मुजरिया प्रभारी निरीक्षक को तत्काल जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल थाना पुलिस आरोपों को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...