मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 जून को घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मारपीट की। बचाव करने आए बुजुर्ग सास-ससुर की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले को लेकर पीड़िता ने गांव के ही नागेंद्र राम समेत आधा दर्जन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि सभी आरोपित बक्सा तोड़कर पांच हजार नकद और गहने लेकर चले गए। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चांदी की चेन छीनने की भी शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...