हमीरपुर, मार्च 20 -- कुरारा। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़खानी करने की तहरीर थाने में दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति झांसी में शिक्षण कार्य करते है। वह बच्चों के साथ घर में सास-ससुर के साथ रहती है। 17 मार्च को सुबह आठ बजे ससुर बकरी लेकर चौरा बाजार गए थे। तथा तभी पड़ोस में रहने वाला गोधन उर्फ छोटू शुक्ला घर में घुस आया और उसका साथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो जान माल कि धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गोधन के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...