संभल, अप्रैल 4 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और वह घर पर अकेली रहती है। शनिवार सुबह वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी गांव नंदपुर निवासी आरोपी अनिल घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे, जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.