घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
पीलीभीत, अगस्त 19 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति देहरादून में मजदूरी करते हैं। वह अपने दो बच्चों और बुजुर्ग ससुर के साथ गांव स्थित घर में रहती है। आरोप है कि 16 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे गांव का प्रदीप कुमार पुत्र सुम्मेरलाल उसके घर में घुस आया और सोते समय उसे दबोच लिया। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें की। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.