रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब दोपहर करीब ढाई बजे उसका पति घर के गेट पर बैठा हुआ था और वह घर के अंदर काम कर रही थी। उसी दौरान मोहल्ले का एक युवक वहां पहुंचा और उसके पति से गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने अपने भाई, बहनों, बहनों के पतियों और कुछ अन्य युवकों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी लोग एक राय होकर घर में घुस आए और दंपति के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों में से एक युवक ने लोहे की रॉड से उसके पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें कीं। घर में ...