हापुड़, दिसम्बर 17 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति के घर में गांव के ही चार युवक जबरन घुस गए। चारों आरोपियों ने घर में मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने दंपति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 15 दिसंबर की शाम को वह और उनकी पत्नी अपने घर मौजूद थे। शाम करीब सात बजे गांव के रहने वाले विनोद उर्फ मंगते, सुनील, राहुल और मामचंद हाथों में लोहे की रॉड लेकर जबरन उसके घर में घुस आए। जब पीड़ित ने घर में घुसने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.