पीलीभीत, जून 23 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मोहल्ले के युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 19 जून की रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान मोहल्ले का सुनील पुत्र राममूर्ति घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की और गलत हरकत करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाकर अपने पति को बुला लिया। पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने मारपीट की और मौके से फरार हो गया। थाना बरखेड़ा पुलिस ने महिला की तहरीर पर सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...