मुरादाबाद, मार्च 10 -- मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने छेड़छाड़ और अश्लीलता की। विरोध पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला क्षेत्र के गांव निवासी 21 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते छह मार्च को दोपहर करीब में घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव के ही राजेंद्र और पुष्पेंद्र घर में घुस आए। राजेंद्र ने हाथ में चाकू ले रखा था। दोनों ने आते ही उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए जबकि वह पांच माह की गर्भवती है। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इस संबंध में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर मझोला थाने में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ ...