कन्नौज, अप्रैल 7 -- ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के ही एक दबंग युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने न्यायालय में दी गई तहरीर में बताया कि 27 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी पुत्री के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसका पति पास में ही लेटा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का दीपू यादव पुत्र श्याम सिंह यादव जबरन घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर पति की नींद खुल गई और उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। हंगामा सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.