गोंडा, अप्रैल 1 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र की एक गांव की महिला ने बताया कि वह मंगलवार की रात में लगभग एक बजे अपने घर में थी। इसी दौरान गांव में रहकर बिसातखाना की फेरी लगाने वाले कानपुर के सचेंडी निवासी मिथिलेश उर्फ शिवा घर में घुसा और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पीटा और धमकी देते हुए भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...