बागपत, अप्रैल 19 -- दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया तथा महिला व उसके जेठ की वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने दोघट थाने पर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह 15 अप्रैल को गांव में ही एक चिकित्सक के यहां से अपनी दवाई लेने गई थी लेकिन चिकित्सक के यहां पहले से ही कई मरीज बैठे थे इस बीच महिला अपने जेठ के घर चली गई। तभी गांव के ही तीन युवक आए और जेठ के मकान की बाहर की कुंडी लगाने लगे उन्होंने ऐसा करने से रोका तो घर में घुसकर महिला व उसके जेठ की वीडियो बनाने लगे कहा कि तुम्हारी वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर तुम्हे बदनाम करेंगे। यही नहीं महिला के साथ छेड़छा...