घर में घुसकर महिला से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज
बांदा, जून 2 -- नरैनी। घर में घुसे युवक ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कस्बे के पटेल नगर निवासी प्रिया करवरिया पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार करवरिया ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति की करीब दस वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह अपनी दो पुत्रियों के साथ घर में रहती हैं। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस में रहने वाला अनुज त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय संतोष त्रिपाठी उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट करने का प्रयास किया।महिला के शोर मचाने पर उनकी दोनों पुत्रियां मौके पर पहुंच गईं और बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद युवक जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.