रामपुर, अप्रैल 6 -- शाहबाद। मुकदमेबाजी की रंजिश में शनिवार रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में महिला और उसकी बेटियां जख्मी हो गईं। महिला ने अपने ससुर और तीन देवरों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए, ताकि घटना के सबूत न रहें। नगर के मोहल्ला फर्राशान निवासी मीना पत्नी परवेज खान के अनुसार, चार अप्रैल शाम करीब सात बजे वह घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान उसकी ससुर फरजंद खान और उनके बेटे जावेद खान, निगम खान और शबाब खान जबरन घर में घुस आए। मुकदमा वापस लेने का दबावा बनाया और इसी को लेकर उसे और बेटियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...