गाज़ियाबाद, जून 18 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थानाक्षेत्र में रिश्तेदारों द्वारा घर में घुसकर महिला, उसकी बहन और भांजी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बुलंदशहर के जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी रुकमनी ने वेव सिटी थाने में शिकायत देकर बताया कि वह लालकुआं स्थित मानसरोवर पार्क में अपनी छोटी बहन रजनी के घर रुकी हुई थीं। आरोप है कि 11 जून की रात करीब एक बजे उनका बेटा आकाश उर्फ भूला तथा उनके भांजे सोनू और नीरज बहन के घर में घुस आए। तीनों ने उनके, उनकी बहन रजनी और रजनी की बेटी रुबी शर्मा के साथ मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें गंभीर परिणा...