नई दिल्ली, मार्च 1 -- Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना आलमगंज के दादर मंडी इलाके में अपराधियों ने घर में घुसकर महिला पीडीएस डीलर सुलेखा गुप्ता (45) को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला का बेटा ऊपर के तल पर सोया हुआ था जबकि मां और पति घर से बाहर थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस हत्यारे की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस को आपसी विवाद में हत्या करने का शक है। डीएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bihar: मुंह पर सिगरेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.