फरीदाबाद, जून 25 -- पलवल, अजित कुमार। चांदहट थाना अंतर्गत घाघोट गाँव में घर में घुसकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में घायल महिला के पति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमरपुर पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में घाघोट गांव के रहने वाले यूसुफ ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उसकी अनुपस्थिति में पीछे से आसमा उसका पति बरकत पुत्र कम्मर ने उनके घर में जबरन घुस आए । आरोपियों ने घर में मौजूद यूसुफ की पत्नी अनीशा और बच्चों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला पर हमला मारपीट के दौरान अनीशा को गंभीर चोटें आईं और उसका एक हाथ टूट गया। शिकायत में यूसुफ ने यह भी आरोप लगाया था कि हमलावरों ने घर में खड़ी गाड़ी व अन्य सामान में तोड़फोड़ की और उ...