रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती गोलपार निवासी महिला की शिकायत पर रासीद खान, सिंदबाद खान, राहुल माली, सोनू हुसैन, सरफराज खान और कोका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।महिला का आरोप है कि 23 जून को सभी आरोपी उसके घर में घुस आए। सिंदबाद खान ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। जबकि सोनू हुसैन और कोका ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की। शिकायत के अनुसार मारपीट के दौरान सोनू हुसैन और कोका, सिंदबाद खान और रासीद खान से महिला के पेट में चाकू घोंपकर जान से मारने के लिए उकसा रहे थे।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि राहुल माली उसके गले से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। वहीं रासीद खान पर छेड़छाड़ और महिला के साथ अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया गया है।महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ज...