कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के उमरवल गांव की रागिनी सिंह पत्नी रवि सिंह ने बताया कि पड़ोसन ऊषा सिंह से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर गुरुवार की सुबह वह गाली-गलौच करने लगी।विरोध करने पर अपने बेटे मनीष सिंह व धनिष सिंह के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...