कौशाम्बी, जनवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र के मंगरोहनी गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि पड़ोसियों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर 17 जनवरी को वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पत्नी साधना देवी की पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंशुल, उसकी बीवी, विकास और विकास की मां ऊषा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...