गंगापार, मार्च 14 -- दो पड़ोसी छिड़काव मशीन मांगने अकेली महिला के घर में गये। मशीन खराब होने के कारण जब महिला ने मशीन देने से इंकार कर दिया, तो दोनों आरोपियों ने गाली देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाना क्षेत्र के भरथीपुर गाँव निवासिनी कांती सोनकर पुत्री भारत लाल सोनकर ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोसी श्यामधर सोनकर व धर्म चंद्र सोनकर उसके घर छिड़काव मशीन मांगने आये। महिला ने मशीन खराब होने के कारण देने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने गालियाँ देते हुए उसे पीटा। मशीन व अन्य सामान तोड़ा फोड़ा और महिला को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.