प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- हथिगवां थानाक्षेत्र के पूरे मंठन जहानाबाद गांव निवासी आरती देवी पत्नी अशोक कुमार सरोज ने न्यायालय में वाद दायर किया। जिसमें बताया कि 17 नवंबर 2025 को रंजिशन गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे पहुंचकर गालियां देने लगे। गालियों का विरोध करने पर वह लोग मारने पीटने लगे। वह जान बचाने को घर के भीतर भागी तो वहां भी उन लोगों ने मारा पीटा और घर में रखा सामान तोड़ दिया। लाइसेंसी बंदूक लेकर जान से मारने की धमकी दिया। आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने माधुरी, सोनी, रोहित को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...