कौशाम्बी, फरवरी 14 -- करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर संवरो गांव की संतरा देवी पत्नी रामसजीवन ने बताया कि पड़ोसी गणेश सरोज से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर आठ फरवरी की रात वह गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर अपने बेटे शनि सरोज, परिवार के शेष लाल व राजेश के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.