प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के बहादुर का पुरवा ऐंमापुर विन्धन गांव निवासी राधा पत्नी रामचन्द्र ने न्यायालय में वाद दायर किया। जमीन के रंजिश में गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे रखे छप्पर को 21 जून 2025 को करीब 8.30 बजे गिराने लगे। मना करने पर वह लोग गलियां देते हुए मारा पीटा, वह जान बचाकर घर के भीतर भागी तो वह लोग घर में घुसकर अभद्रता करते हुए उसे मारा पीटा और घर का सामान तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने श्रीराम, बसन्तलाल, राधिका, शिव प्रकाश, शालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.