प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के कोठार मंगोलपुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सात अप्रैल की शाम वह अपने घर पर बैठी थी। उसी समय पड़ोस की लता वर्मा, बसंत लाल कोरी, राजा कोरी, अनीता पत्नी राजेंद्र कोरी, शगुन पत्नी राजा कोरी, गुडान घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...