रामपुर, मार्च 24 -- घर में घुसकर महिला को दबोचने के मामले में पुलिस ने साले-बहनोई पर केस दर्ज किया है। नगर निवासी महिला का आरोप है कि नगर के ही दो लोग जिसमें मुर्तजा उस पर बुरी नजर रखता है। आते जाते हरकते करता है। विरोध करने पर धमकी देता है, महिला का आरोप है कि आठ मार्च को जब वह अपने घर में थी तब मुर्तजा और उसका बहनोई आरिफ दोनों आठ मार्च को महिला के घर में घुस आये और महिला को बुरी नियत के चलते दबोच लिया। और अश्लील हरकतें करने लगें। मुर्तजा ने महिला को जमीन पर गिराकर जबरजस्ती की। महिला की बेटी बचाने आई तो, दोनों ने उसकी बेटियों के साथ भी हरकतें की। शोर शराबा सुनकर काफी लोग आ गए। इन्हें देख दोनों महिला की बेटियों को उठाकर ले जाने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने मुर्तजा और आरिफ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.