चंडीगढ़, दिसम्बर 20 -- पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। लुधियाना में शनिवार दोपहर तीन बजे जीटीबी नगर मुंडियां में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में महिला की बेटी को भी पैर में गोली लगी और बड़ी मुश्किल से भाग कर उसने अपनी जान बचाई। मृतक महिला की पहचान पूनम पांडे के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जमालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से मामले की जानकारी ली। महिला के शव को पोस्टमोर्टेम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की बेटी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर पर थी। दोपहर तीन बजे के करीब एक व्यक्ति काले रंग की हुडी पहनकर घर में आया। उसने पहले मेरे ऊपर गोली चलाई, लेकिन मैं एक तरफ हो गई और बच गई। इसके बाद उसने मां के सिर में ग...