घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी, दो नामजद
बस्ती, अगस्त 4 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली महिला, बस्ती के रुधौली थानाक्षेत्र स्थित अपने मायके में आई हुई थी। उनका आरोप है कि मायके क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मानिकराम चौधरी ने उन पर गांव के बाहर बगीचे में मिलने के लिए दबाव बनाया। वह मिलने के लिए नहीं गई तो गत 31 जुलाई को आरोपी मानिकराम घर में घुस गया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। मना करने पर उन्हें मारापीटा। इस दौरान उसके साथ एक अन्य आरोपी नीरज भी मौजूद रहा। रुधौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मानिकराम चौधरी और नीरज के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई अनिल कुमार को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.