बागपत, जून 27 -- बड़ौत। नगर की आजाद नगर कालोनी में घर में घुसकर महिला का हाथ तोड़ दिया। महिला को बचाने आए उसके देवर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर की आजाद नगर निवासी सोनी ने बताया कि उससे रंजिश रखने वाले दो लोगों ने उनके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। लोहे की फट्टी मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। उसे बचाने आए उसके देवर अनमोल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता ने छोटू और उसकी मां बबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...