बिजनौर, जून 17 -- चांदपुर। चांदपुर के गांव बेरखेड़ा निवासी गुलिस्ता पत्नी नवाबुद्दीन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि 15 जून को सुबह निजामुद्दीन उनके घर पर मिट्टी डालने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद मीरजहा, सना और जैनब भी घर में घुस आए और विवाद करने लगे।महिला का आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके तथा उसकी बुजुर्ग सास शमशीदा के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज पीड़िता ने बताया कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। पुलिस से घायल का मेडिकल कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू है।...