घर में घुसकर महिला और परिजनों से की मारपीट
आगरा, मई 28 -- शाहगंज क्षेत्र में गेट पर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे युवकों को टोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपितों ने घर में घुसकर महिलाओं सहित परिजनों से मारपीट कर दी। घर के अंदर तोड़फोड़ भी कर डाली। पीड़ित ममता निवासी सेवा का नगला बारह खंभा की तहरीर पर पुलिस ने छह को नामजद कर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 24 मई की है। शाम करीब 7:30 बजे उनके घर के गेट के सामने कुछ लोग गली गलौज कर रहे थे। पीड़िता के देवर उन्हें टोका तो वह भड़क गए। मारपीट कर दी। आरोप है कि सोनू, मोनू, प्रिंस, शिवम, वंशू, रोहित समेत अन्य लोग जबरन घर में घुस आए। पीड़िता की सास से हाथापाई कर घर में तोड़फोड़ करने लगे। बीच बचाव करने आए बेटे प्रकाश को भी बुरी तरह पीटा। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आईं। पड़ोस की महिला कल्पना भी बचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.