बरेली, जून 13 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना फतेहगंज पूर्वी के ग्राम भदपुरा की विद्या देवी पत्नी महावीर अपने घर में खाना बना रही थीं। गाव का ही मुकेश अचानक हाथ में लाठी लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आया। आरोपी मुकेश ने विद्या देवी के सिर पर लाठी से हमला में घायल हो गईं। पत्नी को लहूलुहान देख जब पति महावीर बीच-बचाव किया तो आरोपी ने बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...